Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

मार्च के अंत तक आदमपुर हवाई अड्डे से उड़ानें फिर चालू करने के आदेश

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों को आने वाले मार्च के अंत तक आदमपुर (जालंधर) हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें फिर शुरू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।
शहरी उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे से उड़ानें बंद होने से क्षेत्र के लोगों ख़ासकर प्रवासी भारतीयों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को इस हवाई अड्डे से उड़ानें जल्द से जल्द फिर शुरू करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए मार्च के अंत तक उड़ानें फिर शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे से उड़ानें फिर शुरू होने से इस क्षेत्र को दुनिया के बाकी देशों के साथ सीधे हवाई संपर्क की सुविधा हासिल होगी। उन्होंने आगे कहा कि यह हवाई अड्डा क्षेत्र के लोगों ख़ासकर प्रवासी भारतीयों के समय, पैसे और ऊर्जा की बचत करने के साथ-साथ इस क्षेत्र और ख़ासकर जालंधर शहर के आर्थिक विकास को भी और बढ़ावा देगा। मान ने कहा कि प्रवासी भारतीयों को अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहने की सुविधा देने के साथ-साथ यह हवाई अड्डा राज्य की मीडिया राजधानी में मेडिकल टूरिज़्म और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
एक अन्य एजंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हलवारा में सिविल एयर टर्मिनल के निर्माण के लिए चल रहे काम को तीन महीनों में निपटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिविल एयर टर्मिनल के काम को जल्द मुकम्मल करने के लिए पहले ही 50 करोड़ रुपए जारी कर चुकी है।