Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज 
पंजाब Trending

पंजाब जलस्रोत कारपोरेशन स्टोर से लाखों रुपए का सामान चोरी

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
लालड़ू थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित पंजाब जलस्रोत कारपोरेशन के स्टोर से चोर लाखों रुपए के लोहे के पाइप, मोटर पंप सहित अन्य समान बेखौफ चोरी कर ट्रक में लोड करके ले गए। पुलिस ने उक्त विभाग के जेई गुरिंदर सिंह के शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी अनुसार पंजाब जलस्रोत कारपोरेशन के जेई गुरिंदर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू में उक्त विभाग का स्टोर है। 7 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने उनके स्टोर से 385 लोहे के पुराने पाइप, 8 मोटर पंप, 3 स्टार्टर सहित लाखो रुपयों का अन्य समान एक ट्रक में लोड कर चोरी करके ले गए हैं। जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर काफी जांच की लेकिन चोरो संबंधी कुछ पता ना चल सका। उसके बाद उन्होंने पुलिस में सामान चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

0 Comments