Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

तेज रफ्तार इनोवा कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
अंबाला—चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित लालड़ू बस स्टैंड के पास एक अज्ञात इनोवा कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान जगदीप सिंह (उम्र 25 वर्ष) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी ज्योली, थाना हंडेसरा के तौर पर बताई है। पुलिस ने बताया कि गुरबचन सिंह निवासी आंगापुर ने दी शिकायत में कहा कि वह वीरवार को सुबह करीब 10:30 बजे लालड़ू बस स्टैंड पर खड़ा था। उसी समय अंबाला की ओर से एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने जगदीप सिंह की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पहुंचाया गया। जहां पर पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात इनोवा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक अविवाहित था।