अबोहर, (दलीप) सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस द्वारा फाजिल्का चुंगी पर नाकाबंदी के दौरान 1 लाख 25 हजार नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किए गए घोड़ा ट्राला सवार दो लोगों को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गुजरात से कोयले में 1 लाख 25 हजार गोलियां लेकर आये थे। रिमांड के दौरान एक ओर आरोपी का नाम शामिल किया गया है। जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मुखबिर खास ने उन्हें सूचना दी कि जिला तरनतारन के गांव मेहराणा चोहला साहिब निवासी कुलवंत सिंह व गांव कलेर मांगट निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लव घोड़ा ट्राला पर कोयला लेकर आ रहे हैं। इस ट्राले पर गुजरात राजस्थान से सस्ते दाम पर नशीली गोलियां लाकर अपने ऐरिया में महंगे दाम पर बेचने के आदी हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर घोड़ा ट्राले को रोका और तालाशी ली तो कोयले के नीचे से 1 लाख 25 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
1 लाख 25 हजार नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार घोड़ा-ट्राला सवार दो लोगों को जेल भेजा
Read in:Hindi