अबोहर, (दलीप)
वन रेंज अधिकारी हेमंत मल्ही ने बताया कि लकड़ियां काटने के जुर्म में 2022-23 में अब तक सैकड़ों चालान काटते हुए 3 लाख रुपए से भी अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। इनमें से दो पर मामले भी दर्ज करवाए गए हैं और अनेकों वाहनों को जब्त किया गया है। अब तक शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत 115 त्रिवेणियां भी लगाई जा चुकी है जबकि अलग-अलग गांवों में 6 पवित्र नानक बगीचियां भी लगाई गई है, जिसमें रस्मी एवं अलोप हो रहे पौधे लगाकर लोगों को जागरूक भी किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीनों में और भी पौधे लगाएं जाएंगे, ताकि प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। वन रेंज अधिकारी हेमंत मलही ने कहा कि इसके अलावा तालाब विकसित करना भी विभाग की प्रमुख प्राथमिकता है और क्षेत्र को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए यहाँ सहूलियत प्रदान करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों सर्दी के मद्देनजर वृक्ष काटने लोग आते हैं, परंतु विभाग द्वारा समय-समय पर गश्त की जा रही है और वृक्ष कटने से बचाए जा रहे हैं। उन्होंने वृक्ष काटने वाले लोगों से बाज आने चेतावनी दी है अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
लकड़ियां काटने वालों पर चला वन विभाग का डंडा, तीन लाख से अधिक जुर्माना
Read in:Hindi