Monday, 29 June 2026
Breaking News
डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा
पंजाब Trending

हादसों को रोकने के लिए लगाए गए स्पीड ब्रेकर खुद हुए हादसों के शिकार

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
हादसों पर लगाम लगाने के लिए लगाए गए स्पीड ब्रेकर एक सप्ताह के भीतर ही टूट गए हैं। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि घटिया क्वालिटी के स्पीड ब्रेकर लगाने के पहले दिन से ही टूटने लगे, एक सप्ताह के अंदर ही ये स्पीड ब्रेकर टूट कर बिखर गए जैसे कि किसी हादसे का शिकार हो गए हों।
जानकारी अनुसार डेराबस्सी के सेक्टर 23 गांव महमदपुर में करीब 1 सप्ताह पहले नगर कॉउन्सिल द्वारा 4 जगहों पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए थे, ताकि तेज गति से आने वाले वाहन गांव के पास से धीरे निकले, जिससे हादसों से बचा जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि ये स्पीड ब्रेकर इतनी घटिया क्वालिटी के निकले कि करीब एक सप्ताह के अंदर ही ये स्पीड ब्रेकर टूट कर बिखर गए। हादसों को रोकने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्पीड ब्रेकरों की हालत यह हो गई है जैसे दो वाहन सड़क पर टकराते हैं तो प्लास्टिक टूट कर बिखर जाता है। ग्रामीणों अनुसार इन स्पीड ब्रेकरों को लगाने के लिए जो नट बोल्ट लगाए गए थे वे अभी भी सड़क में ही लगे हैं, जो वाहनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाये गये हैं, वहां से भारी वाहन नहीं निकलते हैं, इसके बावजूद यह स्थिति बनी है। अगर उनके ऊपर से भारी वाहन गुजरते तो अब तक उनका नामोनिशान मिट चुका होता।
इस बारे में बात करने क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह पटवारी ने कहा कि ये स्पीड ब्रेकर नगर कॉउन्सिल द्वारा लगवाए गए हैं। स्पीडब्रेकर टूटने की सूचना कॉउन्सिल के अधिकारियों को दी गई।
नगर कॉउन्सिल अध्यक्ष आशु उपनेजा से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि स्पीड ब्रेकर लगाने वाले ठेकेदार को टूटे स्पीड ब्रेकर बदलने को कहा गया है। ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है। ठेकेदार को अच्छी क्वालिटी के स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्पीड ब्रेकर को गांव के कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर तोड़ा है। पुलिस को इस बारे में शिकायत दर्ज करवा कार्रवाई करने को कहा जाएगा। ठेकेदार को कहकर नए स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएंगे। ये स्पीड ब्रेकर सड़क किनारे स्थित स्कूलों के बाहर लगाए जा रहे हैं, ताकि स्कूल के सामने से वाहन तेज रफ्तार से न निकल सकें।
— तारा चंद,जेई, नगर कॉउन्सिल डेराबस्सी