Friday, 21 August 2026
Breaking News
राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय सेक्टर 50 पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब
मनोरंजन Trending

यादगार संगीतमय शाम का आयोजन

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   दीपक सिंह /चंडीगढ़

“फूल खिले हैं गुलशन गुलशन” के तहत मैडम गुलशन सोनी ने होटल सोलिटेयर मनीमाजरा, चंडीगढ़ में एक यादगार संगीतमय शाम का आयोजन किया, जिसमें भारतीय फिल्म उद्योग के महान दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि दी गई। धर्मेंद्र की फिल्मों के गीत सुनाकर उन्हें याद किया। हरेक व्यक्ति ने अपनी अदा से उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मोना शर्मा और राज कुमार बातीश (के आजा तेरी याद आयी), रमेश अनेजा (पल पल दिल के पास), न्यायाधीश संजय सचदेवा (लेना होगा जन्म हमें कई कई बार), किशोर शर्मा ने (मैं कहीं कवि न बन जाऊं), राम आनंद व निखत अली (प्यार का बंधन टूटे न) अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सत्वंत कौर ने विशेष अतिथियों न्यायाधीश संजय सचदेवा, क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा, डॉ मंजीत बल और संगीत निर्देशक सुभाष कटारिया के साथ इस अवसर पर शिरकत की। पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री ने कहा धर्मेंदर पंजाबी हैं लेकिन दुनियां के महान एक्टर हैं, इन लोगों को यहां गाते देख अच्छा लगा कि अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के बाद न केवल अपना शौंक पुरा कर रहें है बल्कि जिंदगी का भरपूर आनंद ले रहें हैँ, डिप्रेशन कभी इनके पास फटक भी नहीं सकता।

वहीं ग्लोबल क्रिएशन्स के डॉ मंजीत बल ने मुक्त कंठ से बेहद ऑर्गनिज़ड प्रोग्राम की तारीफ की, एक्टर, सिंगर व क्विज मास्टर किशोर शर्मा विशेष अतिथि मतलब चीफ गेस्ट ने कहा कि इस तरह के प्रोग्राम उन्हें ऊर्जावान रखते हैँ। वो बार बार लगातार ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा होना चाहेंगे।

कार्यक्रम आर्गेनाइर स्टेज होस्ट व सिंगर गुलशन सोनी ने बताया कि लगभग 45 गीत प्रस्तुत किये गए, जिसमे तकरीबन 60 के आसपास सिंगर थे, मैडम ने सभी का तहे-दिल से शुक्रिया अदा किया। शाम को श्रोताओं ने जीवंत प्रस्तुतियों का आनंद लिया, जो धर्मेंद्र जी के भारतीय सिनेमा में योगदान को श्रद्धांजलि देने का एक शानदार तरीका था।