Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह को किया गिरफ्तार

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के गिरोह पर को काबू किया है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान इस गिरोह से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि इनका एक साथी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मुबारकपुर थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता दौरान एएसपी डॉ दर्पण आहलूवालिया व मुबारकपुर चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पिंटू निवासी किराएदार मीरपुर ने उन्हें बताया कि बीते दिनों में उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी जो अगले दिन गायब हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि इस मोटरसाइकिल को गांव मीरपुर के गांधीला बस्ती निवासी रोहित कुमार उर्फ काका और दिलप्रीत उर्फ गोलू ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर चोरी किया था। इस मामले में पुलिस ने रोहित कुमार उर्फ काका के घर छापेमारी कर उक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। जबकि उसका साथी गोलू भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार की निशानदेही पर इस गिरोह के अन्य साथी गली नंबर 3 शक्ति नगर निवासी शेंकी, हैबतपुर गांव निवासी सुशील कुमार उर्फ राहुल, त्रिवेदी कैंप निवासी सचिन पाठक उर्फ बुच्ची को अन्य चोरी की मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये मोटरसाइकिल और एक्टिवा आरोपी अलग-अलग जगहों से चुराकर ले गए थे, जिसे ये बेचते थे। उन्होंने कहा कि जांच में पता चलेगा कि आरोपी ने और कितनी चोरी की है।