Monday, 29 June 2026
Breaking News
डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा
पंजाब Trending

प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर से नौकर ने उड़ाए तीन लाख रूपयेर

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
घर में किराएदार रखने या नौकर रखने से पहले वेरिफिकेशन करवाना बहुत जरूरी है। जिसका खमियाजा आपको कभी भी भुगतना पड़ सकता है। जीरकपुर के ओल्ड कालका रोड से एक प्रॉपर्टी के दफ्तर से दो दिन पहले रखे नौकर ने दफ्तर में पड़े तीन लाख रूपये पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात है कि दफ्तर के मालिक हिमांशु गर्ग पेमेंट रखकर कर मात्र 500 मीटर दूर ही गए थे। जैसे ही उन्हें याद आया कि पेमेंट दफ्तर में छूट गई है। पेमेंट लेने वापिस आए तो दफ्तर में टेबल पर पड़े बैग की जिप खुली पड़ी थी और तीन लाख रूपये गायब थे। दो दिन पहले रखा नौकर भी गायब था। जिसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 381 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नौकर ने जो आधार कार्ड शिकायतकर्ता हिमांशु गर्ग को दिया था उसमें उत्तराखंड का पता लिखा हुआ है लेकिन आरोपी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है।  (SUBHEAD)
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता हिमांशु निवासी ओल्ड कालका रोड जीरकपुर ने बताया कि उन्होंने नौकर रखने के लिए अखबार व ओएलएक्स व सोशल मीडिया पर डाली थी। जिसके बाद उन्हें मोहित नामक एक युवक की काल आई कि वह उनके पास नौकरी करना चाहता है। जब वह दफ्तर पहुंचा तो उन्होंने पुलिस वेरिफिकेशन के लिए उसका आधार कार्ड लिया और काम चैक करने के लिए दो दिन के ट्रायल पर रखा था। एक दिन काम करने के बाद अगले दिन जब वह सुबह दफ्तर पहुंचे तो वह किसी को देने के लिए तीन लाख रूपये साथ लेकर आए थे। जिसे उन्होंने अपने दफ्तर के टेबल पर रखा था। तभी ठेकेदार का फोन आया और वह जल्दबाजी में गाड़ी में बैठकर निकल गए और 500 मीटर आगे जाकर उन्हें याद आया कि पेमेंट तो दफ्तर में ही रह गई है। वहीं से यू टर्न लेकर वापिस आ गए और टेबल पर रखा बैग चैक किया तो बैग की जिप खुली हुई थी। बैग में पड़ी तीन लाख की पेमेंट भी गायब थी और नया रखा नौकर मोहित भी दफ्तर से गायब था। जिस के बाद उन्होंने मोहित को आसपास ढूंढा लेकिन वह कहीं नही। मिला जिसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवाई दी गई है।

शहर में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं:
शहर में ऐसी बहुत सारी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसे लेकर शहर वासियों को सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ महीने पहले वीआईपी रोड पर स्थित मोना ग्रीन सोसाइटी में नौकरानी नौकरी ढूढ़ने के बहाने एक दिन झाडू पोछा लगाने आई थी और उसी दिन मौका देख कर लाखों रूपये के गहनों चोरी कर फरार हो गई थी। ऐसे ही पभात रोड पर भी नौकरों ने दफ्तर की पेमंट में से दो लाख रुपए गायब कर दिए थे। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे पहले अपने आप घूमते हुए काम ढूंढने वाले नौकरों को नही रखना चाहिए। पुलिस वेरिफिकेशन करवाना बहुत जरूरी है ताकि कोई चोरी जैसी घटना हो तो चोर का पुलिस के पास रिकार्ड हो। जिसके चलते चोर को ढूंढना आसान हो जाता है।

प्रॉपर्टी कारोबारी हिमांशु गर्ग ने उनके दफ्तर से तीन लाख रूपये चोरी होने की शिकायत दी थी। जिसके आधार पर उस के नए रखे नौकर मोहित के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर, उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने कहा कि कोई भी नौकर या पीजी रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन करवाना बहुत जरूरी है।
— सतनाम सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर