Monday, 29 June 2026
Breaking News
डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा
पंजाब

संस्था ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ठंड का प्रकोप दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। कुछ समाज सेवी संस्थाओ की मदद से उन लोगों को राहत जरूर मिल जाती है। रविवार को शहर की जैक संस्था ने जरूतमंद लोगों को कंबल बांटे। संस्था ने गांव छत और नगला बाजीगर बस्ती व आसपास झुग्गी झोपड़ी में कंबल बांटे। इस दौरान संस्था के प्रधान सुखदेव चौधरी ने बताया कि समाज सेवा करने के लिए किसी दायरे की जरूरत नही पड़ती। बल्कि हम सभी को आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। समाज सेवी ने बताया कि जिन लोगों के पास गर्म कपड़े लेने के लिए साधन हैं वह तो ठंड से बच जाते हैं। लेकिन जो लोग आर्थिक तौर पर कमजोर हैं उनके लिए ठंड एक प्रकोप के रूप में आती है। जिनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े न हो उन्हें यदि एक कंबल मिल जाएगा तो वह उनके लिए वरदान बन जाता है। अपनी क्षमता अनुसार दूसरों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था आगे भी समाज सेवा के काम करती है और करती रहेगी।