Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब

समाज सेवी संस्था ने गाड़ियों के पीछे लगाए रिफलेक्टर

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
धुंध के कारण आए दिन हादसों की गिनती बढ़ती जा रही है। जिसके चलते कुछ समाज सेवी संस्थाएं रिफलेक्टर लगाकर हादसों को रोकने के प्रयास कर रही हैं। जिसके चलते समाज सेवक नामक संस्था ने 'सेव अर्थ सेव ह्युमन' संस्था के साथ मिलकर कमर्शियल व आम वाहनों के पीछे रिफलेक्टर लगाए ताकि धुंध में दूर से ही गाड़ियों का पता चल सके और हादसों से बचा जा सके। संस्था की प्रधान पूजा अरोड़ा ने बताया कि हरेक जान कीमती होती है और किसी सड़क हादसे में किसी की जान जाती है तो उसके परिवार को पूरी जिंदगी संताप भोगने पड़ता है। इसलिए हमारी संस्था का मकसद है कि किसी भी व्यक्ति की जान व्यर्थ न जाए। इसलिए वह यह प्रयास कर रहे हैं। इस बार धुंध बहुत ज्यादा है और लोगों को खुद भी अपनी अपनी गाड़ी के पीछे रिफलेक्टर लगाने चाहिए।