Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

मुफ्त कोचिंग से सेना में जाने का सपना पूरा करें

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
अब पंजाब के विद्यार्थियों का सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना साकार हो सकेगा। चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी की तरफ से 26 जनवरी को 10वीं के स्टूडेंट्स का सुपर 30 बैच का एंट्रेंस टेस्ट लिया जा रहा है। स्क्रीनिंग टेस्ट में पंजाबभर के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते है। फ्री रेजिस्ट्रेशन 10 जनवरी से www. missionnda.com पर या फिर 8544888200 पर मिस्डकॉल के बाद गूगल फार्म से की जा सकती है।
10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का थलसेना, नेवी व वायुसेना के लिए दो साल की कोचिंग के लिए आवेदन कराया जाएगा, आन लाइन व ऑफलाइन मोड से होगी कोचिंग, सुपर 30 बैच सिर्फ उन मेधावी स्टूडेंट्स के लिए है जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम है।
जानकारी देते हुए पूर्व कर्नल ऊरविन्दर सिंह ने कहा कि यह बैच कांग्रेस सरकार के समय 2018 में शुरू की गई थी व इस बार यह पांचवां सुपर 30 बैच होगा। गौरतलब है कि पंजाब में बच्चों का सेना की तरफ काफी झुकाव है व एन डी ए में दाखिला का सपना पंजाब के हर घर में देखा जाता रहा है।