Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब

यलो पट्टी के बाहर वाहन खड़ा कर लोग उड़ा रहे हैं यातायात नियमों की धज्जिया

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
डेराबस्सी तहसील रोड पर अक्सर जाम जैसी स्थिति देखने को मिलती है। क्योंकि सड़क पर पीली पट्टी के बाहर लोग अपने वाहन पार्क कर देते हैं। जिससे तहसील रोड पर जाम लग जाता है। तहसील व कचहरी में काम करने आने वाले अक्सर अपने वाहनों को यलो पट्टी के बाहर सड़क पर पार्क कर अपना काम करने चले जाते हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डेराबस्सी नगर परिषद के कर्मचारियों ने शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमणों पर नकेल कसने व सड़कों पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए पीली पट्टी लगाई थी। दुकानों और सड़कों के किनारे रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू हो गया था और अब जो कोई भी अपना सामान रखता है या पीली पट्टी के सामने अपना वाहन खड़ा करता है, उस पर परिषद और यातायात पुलिस द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। अवैध अतिक्रमण से दिन में वाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील रोड पर येलो पट्टी के बाहर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि इस सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की समस्या का समाधान हो सके।
इस बारे में डेराबस्सी के यातायात प्रभारी जसपाल सिंह से बात की तो उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को उक्त सड़क पर नो पार्किंग बोर्ड लगाने की बात कही। उसके बाद भी यदि कोई वाहन चालक यलो पट्टी के बाहर अपना वाहन पार्क करता है तो उसके वाहन का भी चालान किया जाएगा।

0 Comments