जीरकपुर, कृत्रिका:
बलटाना लाइट प्वाइंट पर ओवर पास बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिस के चलते सड़क किनारे बनी ड्रेन को तोड़कर स्लिप रोड तैयार की जा रही है। लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण के दौरान सेफ्टी नॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर रही है। बलटाना लाइट प्वाइंट से जीरकपुर जाने वाले सड़क किनारे बनी ड्रेन को तोड़े दो दिन हो चुके हैं लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अभी तक खुली पड़ी ड्रेन में न तो सेफ्टी टेप लगाई है और न ही लोहे के चादरों से दीवार बनाई गई है जो हरेक निर्माण कार्य में कंपनी द्वारा बनाई जाती है ताकि कोई हादसा न हो। हालंकि कंपनी ने यहां लकड़ी की ब्ललियां लगाई हैं जिन में से कई ब्ललियां दो पहिया वाहन से टकराकर टूट गई है। सर्दी के कारण इस समय धुंध बहुत ज्यादा है तो विजीबिल्टी कम होने के कारण हादसा का खतरा बना हुआ है। (MOREPIC1)
बीते कल एरो सिटी रोड पर ड्रेन वर्क चल रहा था जिस में गिर कर एक मवेशी की मौत हो गई थी और दिखाई न देने के कारण उसे दो दिन बाद बाहर निकाला गया था। यही कारण है की धुंध के दिनों में विजी बिल्टी कम होने के कारण हादसा किसी भी समय हो सकता है। (SUBHEAD)
हमने पीछे काम लगाया हुआ है, वहां चादर लगाकर दीवार बनाकर काम किया जा रहा है। यहां अभी खुदाई की है। ब्ललियां हमने लगा दी है और जल्द ही चादर लगाकर दीवार बना दी जाएगी।
— गुरजीत सिंह, साईट इंजीनियर