डेराबस्सी, कृत्रिका:
यहां के नजदीकी गांव जवाहरपुर में बीती रात चोर कलसी इंजीनिरिंग फैक्टरी से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके का दौरा करते हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए फैक्टरी के मालिक जगजीत सिंह कलसी ने बताया कि उसकी गांव जवाहरपुर में कलसी इंजीनियरिंग के नाम फैक्टरी है। जहां वह अलग अलग मशीनों के पार्ट बनाता है। यह पार्ट पित्तल, तांबा सहित अन्य मेटल के बनाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात को वह रोजाना की तरह फैक्टरी को बंद कर गया था। बीती रात करीब 11 बजे उसकी फैक्टरी में तीन चोर दाखिल हुए। जो फैक्टरी की बाहरी दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए व अंदर उन्होंने जिस कमरे में कीमती सामान पड़ा था उसके गेट की चादर फाड़ कर अंदर पड़ा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर फैक्टरी के अंदर मशीनों के पार्ट बनाने के लिए रखा पित्त्ल, तांबा, जनरेटर का कीमती सामान सहित कंपयूटर व अन्य सामन चोरी कर ले गए। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कंबल ओढ़े हुए थे व हाथों में रोशनी के लिए टार्च व डंडे पकड़े हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका कुल छह से सात लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। जिस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है।
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुुरु कर दी है।
पंजाब
Trending
गांव जवाहरपुर फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी
Read in:Hindi