Monday, 29 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

पोस्ट आफिस के निकट मोबाइल असेसरी शॉप पर चोरी

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
स्थानीय गली नंबर 15-बी नजदीक पोस्ट आफिस स्थित राजश्री इंटरप्राइजेज पर चोरों ने हाथ साफ करते हुए अंदर से करीब 25 हजार रुपए का सामान पार कर लिया। दुकान संचालक प्राण कटारिया ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी है। पुलिस के पास दर्ज बयानों में कटारिया ने बताया कि चार लड़कों ने उनकी दुकान के शटर के ताले तोड़ने की कोशिश की। कामयाब न होने पर वह नजदीक स्थित स्कूल की छत के जरिये उनकी दुकान के ऊपर वाला दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। चोरों ने अंदर से स्मार्ट वॉच व मोबाइल असेसरी से संबंधित करीब 25 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। उन्होंने सीसी टीवी कैमरे की फुटेज के जरिये संदिग्ध लोगों की जानकारी भी पुलिस को मुहैया करवा दी है। उनके यहां चोरी को अंजाम देने से पहले बस स्टैंड के निकट स्थित एक शू शॉप पर भी चोरों ने हाथ साफ किया और वहां से चुराए जूते पहनकर उनकी दुकान में चोरी की। प्राण कटारिया ने नगर थाना पुलिस से जल्द से जल्द संदिग्धों को पकड़कर उनसे उनका सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।