Friday, 06 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
पंजाब Trending

पाँंच बहनों के भाई ने लगाई फांसी

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) नजदीकी गांव गोबिंदगढ़ निवासी एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुखवंत सिंह पुत्र मंदर सिंह की पांच बहनें व एक अपाहिज भाई है। सभी बहने शादीशुदा है। वह घर पर अपाहिज भाई विधवा मां के साथ रहता था। गांव के ही जिमीदार के पास सीरी के तौर पर कार्य करने वाले सुखवंत ने खेत में बने कमरे की छत में डाले गए सरिए से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना का पता चलने पर समाज सेवी संस्था नर सेवा नारायण सेवा सेवादार सोनू ग्रोवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सुखवंत के शव को लाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक सुखवंत द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

0 Comments