Friday, 06 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
पंजाब Trending

दुकान का ताला तोड़ दो सिलेंडर किए चोरी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका: (SUBHEAD)
तहसील रोड पर बनी चाय की दुकान से चोरों ने दो सिलेंडर चोरी कर लिए है। घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक गुरिंदर सिंह (हैप्पी) निवासी मोहल्ला रोहणी के निवासी ने बताया कि उसकी चाय की दुकान तहसील रोड पर है। उसने बताया सुबह जब वह दुकान पर आया तो उसकी दुकान का ताला टुटा पड़ा था। जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो रसोई का दरवाजा भी टुटा था और रसोई में पड़े दो सिलेंडर नहीं थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो सिलेंडर में से एक कमर्शियल और एक घरेलू था और दोनों ही भरे हुए थे।जिनकी क़ीमत लगभग 6000 रूपये के करीब है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले कि जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Comments