Thursday, 25 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
खेल Trending

कुश्ती टूर्नामैंट हेतु विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के ट्रायल 27 दिसंबर को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक और बोर्ड द्वारा अखिल भरतीय सेवा तैराकी (पुरूष एवं महिला) टूर्नामैंट तालकोतरा तैराकी कॉम्पलैक्स नई दिल्ली में 5 जनवरी से 7 जनवरी 2023 तक, बास्केटबॉल टूर्नामैंट (पुरूष एवं महिला) छत्तरसाल स्टेडियम, लोक विहार नई दिल्ली में 5 जनवरी से 8 जनवरी 2023 तक, वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग (दोनों पुरूष एवं महिला), बैस्ट फिसीक (पुरूष) 5 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक प्रहलादपुर स्पोर्टस कॉम्पलैक्स, सैक्टर- 31 रोहिनी, नई दिल्ली में करवाया जा रहा है।
इन टूर्नामैंट्स के लिए पंजाब की टीमों के चयन के लिए ट्रायल 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे लिए जाएंगे। तैराकी (पुरूष एवं महिला) के लिए ट्रायल तैराकी पूल, सैक्टर-78, एस.ए.एस. नगर और बास्केटबॉल (पुरूष एवं महिला), वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग (दोनों पुरूष एवं महिला) और बैस्ट फिसीक (पुरूष) के लिए ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला में 27 दिसंबर को होंगे।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मियों/पैरा-सुरक्षा संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी और एनएसजी आदि के कर्मचारी, स्वायत्त पक्षों/अंडरटेकिंग/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यहाँ तक कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा संचालित बैंक भी, कच्चे/देहाड़ीदार कर्मी, दफ्तरों में अस्थायी तौर पर काम करने वाले कर्मचारी, नए भर्ती हुए कर्मचारी, जो 6 महीने से कम समय से रेगुलर सेवाओं में काम करते हैं, को छोडक़र बाकी अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी (रेगुलर) अपने विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के उपरांत ही भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने/जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्चों की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी रूप से की जायेगी।