राज सदोष/अबोहर
सरकारी हाई स्कूल काला टिब्बा में नवंबर 2022 के दौरान किए गए विषय मूल्यांकन का विश्लेषण करने के उपरांत विद्यार्थियों की कारगुजारी को मां- बाप के साथ साझा करने के लिए अध्यापक-=-अभिभावक मिलनी (पीटीएम) आयोजित की गई।
स्कूल प्रधानाध्यापक दिनेश कु मार ने बताया कि नवंबर 2022 महीने में हुई परीक्षा का मूल्यांकन , मिशन 100 प्रतिशत के तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई को और बेहतर ढंग के साथ करवाने, 40 प्रतिशत से कम , 40 से 80 प्रतिशत तथा 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक वाले विद्यार्थियों के समूह बनाए गए ।(SUBHEAD)
विद्यार्थियों की तरफ से किए जाने वाले रोजमर्रा के होमवर्क के काम, वर्कशीट और पंजाब एजुकेयर एप पर उपलब्ध सामग्री के बारे में अध्यापकों ने विस्तार से बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाने के अलावा प्रतिदिन स्कूल भेजने का संकल्प भी लिया।
इस मौके अभिभावकों के स्वागत के लिए स्कूल को सजाया गया और गणित, विज्ञान, सामाजिक शिक्षा और अंग्रेजी विषयों से संबंधित एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई ।