जीरकपुर, कृत्रिका:
डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड पर एक घर में उस समय मातम छा गया, जब दूध पीते हुए दो वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची दूध पी रही थी तो दूध उसकी सांस वाली नस में चला गया और सांस न आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर दी है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एस आई केवल कुमार ने बताया कि डेरा बस्सी निवासी संदीप कुमार की पत्नी आपने 2 महीने की बच्ची दीपांशी को सुबह दूध पीला रही थी और वह उसके पास ही सो रही थी। सुबह करीब 7 बजे जब उसने देखा कि बच्ची की नाक से खून आ रहा था और बच्ची कोई हरकत नही कर रही थी। जिस के बाद बच्ची का पिता संदीप उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया तो डाक्टरों ने इलाज के बाद बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। डाक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की मौत दम घुटने से हुई है। बच्ची की मौत के बाद जहां परिवार में मातम छाया हुआ है वहां मां का रो—रो कर बुरा हाल है।
पंजाब
Trending
सांस की नली में दूध जाने से दो वर्ष के बच्चे की हुई मौत
Read in:Hindi