Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब

फ्लाईओवर पर हादसे— अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम के अधिकारियों को दिए निर्देश

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सड़क हादसों को रोकने के लिए स्थिति का जायजा लिया और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, टोल प्लाजा और नगर परिषद के अधिकारियों को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिए।
इस मौके पर विधायक रंधावा ने कहा कि नेशनल हाईवे की गलती के कारण लोग अपनी कीमती जान गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर पर वाहनों के आने-जाने के लिए सिर्फ एक ही कट बनाया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले यहां एक युवा किसान की मौत हो गई थी। रंधावा ने कहा कि हर व्यक्ति की जान कीमती है। इसलिए उन्होंने टोल प्लाजा अथॉरिटी को फ्लाईओवर पर लाइट, रिफ्लेक्टर और ग्रिल लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को स्लिप रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने को भी कहा।
इस मौके पर विधायक कुलजीत रंधावा ने शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का चालान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

0 Comments