Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

नगर निगम फंड में गबन के आरोप में कार्यकारी अधिकारी गुरदासपुर गिरफ्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को कार्यकारी अधिकारी (ईओ), नगर परिषद् गुरदासपुर, अशोक कुमार को राज्य सरकार द्वारा जारी अनुदान में हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम दीनानगर को विकास संबंधी अनुदान जारी किया था। विजीलैंस ब्यूरो की जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने दीनानगर में अपनी तैनाती के दौरान एक स्थानीय विक्रेता से स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 1,97,000 रुपये का फर्जी बिल बनवाया था, लेकिन वास्तव में कोई खरीददारी नहीं की गई थी। पैसे को व्यक्तिगत लाभ के लिए हड़पने के लिए और उपयोग करने के लिए आरोपी ने उपयोगिता प्रमाण पत्र के रूप में एक जाली बिल तैयार किया ताकि वह विभाग को अंधेरे में रख सके।
उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कार्यकारी अधिकारी ने दीनानगर नगर परिषद् के लिए पीएमआईडीसी योजना के तहत जारी अनुदान में गबन किया है। इस संबंध में उक्त कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ विजीलैंस थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।