Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

पंजाब, सभी सरकारी इमारतों पर लगाए जाएंगे सौलर पैनल: अरोड़ा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार राज्य की सभी सरकारी इमारतों को सौलर पैनलों से लैस करने संबंधी विचार कर रही है।
इस संबंधी जानकारी साझा करते हुए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने इस सम्बन्धी सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखा है। इस पत्र में रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेज कंपनी (रेस्को) मोड के अंतर्गत दफ्तरों की इमारतों की छतों पर सोलर फोटोवोल्टिक (पी.वी.) पैनल लगाने के लिए उनकी सहमति माँगी गई है। उनकी तरफ से विभागों के प्रमुखों को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के साथ तालमेल करने के लिए अपने विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त करने की हिदायत भी की गई है, जिससे सम्बन्धित विभागों की इमारतों को सौर ऊर्जा से लैस करने सम्बन्धी प्रक्रिया को सुचारू बनाया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पेडा द्वारा पहले ही विभिन्न सरकारी इमारतों की छतों पर कुल 88 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पी.वी. सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जो सफलतापूर्वक स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह कदम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेकों लोगों को रोजग़ार मुहैया करवाने में सहायक होगा। इसके साथ ही यह अधिक लोड वाले बिजली वितरण के नेटवर्क को राहत प्रदान कर बिजली घाटे को पूरा करने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही सरकार पर बिजली के ख़र्च का बोझ भी घटेगा। इस तरह यह ऊर्जा का मुहैया करवाने का अधिक सुचारू साधन है।
अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजैक्ट प्राकृतिक ऊर्जा के प्रयोग से बिजली उत्पादन के पारम्परिक तरीकों के विकल्प के रूप में साफ़ और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक होगा, जिससे राज्य के बिजली सैक्टर को डीकार्बोनाइज़ करने में मदद मिलेगी। सोलर पी.वी. के अनेकों लाभों के स्वरूप यह अक्षय ऊर्जा का सबसे पसन्दीदा स्रोत बन गया है।