Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने अतिरिक्त कार्य के लिए बाध्य करने का किया विरोध

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी ब्लॉक की आंगनवाड़ी वर्कर्स व हैल्पर ने नीले कार्डों के सत्यापन के काम का विरोध करते हुए एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ (सीटू) की जिलाध्यक्ष गुरप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से नीले कार्डों के सत्यापन का काम प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कराया जा रहा है। इस अतिरिक्त कार्य का असर न केवल आंगनवाडी सेवाओं पर पड़ेगा बल्कि गांवों में जनता के सहयोग से काम करने वाली कार्यकर्ताओं पर भी पड़ेगा। श्रमिकों से अतिरिक्त काम न लेने के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा भी आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य करने के लिए बाध्य करना माननीय न्यायालयों के आदेशों का उल्लंघन है।