Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब

बस में चढ़ रही महिला की चेन झपटी, 2 महिलाएं काबू

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के दौरान एक महिला की सोने की चेन झपट ली गई। हालांकि महिला की चौकसी के चलते स्नैचर्स को पकड़ लिया गया। पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल के गांव बल्लहा की रहने वाली सुरेश देवी (47) पत्नी जुगल किशोर ने बताया कि वह इन दिनों पंचकूला के सेक्टर 14 में रहती है। उसने बताया कि वह अपने जेठ के बेटे की शादी में गई थी। लौटते समय सिंगपुरा चौक के पास बस स्टैंड पर बस से उतरी। बस स्टैंड पर उसके पास दो महिलाएं खड़ी थी। आपस में बातचीत के दौरान महिलाएं एक-दूसरी का नाम लेकर पुकार रही थी। जब वह पंचकूला जाने वाली बस में चढ़ने लगी तो दोनों महिलाओं ने उसको अपने बीच में लेकर जकड़ लिया और धक्के मारने लगी। इसी दौरान उन्होंने उसके गले से 3 तोले सोने की चेन झपट ली।