Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
खेल Trending

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला गतका चैंपियनशिप 2 से 4 दिसंबर तक कोटकपुरा में

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में गतका एसोसिएशन पंजाब बाबा फरीद नर्सिंग कॉलेज, कोटकपुरा में 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक राज्य स्तरीय महिला गतका चैंपियनशिप जिला गतका एसोसिएशन फरीदकोट के सहयोग से आयोजन कर रही है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी।

इस संबंध में गतका एसोसिएशन पंजाब के अध्यक्ष हरबीर सिंह दुग्गल व महासचिव तलविंदर सिंह फिरोजपुर ने बताया कि नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में हो रहे इस गतका टूर्नामेंट के दौरान अंडर 14, 17, 19, 22 व 25 आयु वर्ग की टीमों खेलेंगी। इस टूर्नामेंट में पंजाब के सभी जिलों की टीमों को अपने साथ अप्रूव्ड गतका किट लाने को कहा गया है।(SUBHEAD)

जिला गतका एसोसिएशन के प्रधान संरक्षक कुलतार सिंह बराड़ व अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित इन सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु समूह मुकाबलों में फ्री-स्टिक और सिंगल स्टिक वर्ग में टीम और व्यक्तिगत मुकाबलों की प्रतियोगिताएं होंगी।

उन्होंने कहा कि इन विभिन्न आयु वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की विजेता टीमें दिसंबर माह में झारखंड में नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा लड़कियों के लिए आयोजित की जा रही नेशनल गतका चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इसके अलावा जनवरी माह में मंडला (मध्य प्रदेश) में भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी वे पंजाब राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।