Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

शुरू हुआ खस्ता हालत बरवाला रोड का काम

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
खस्ता बरवाला सड़क की मरम्मत का काम हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा शुरू करवाया गया है। विधायक रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी से बरवाला तक 70 लाख रुपए की लागत से सड़क का पैच वर्क पूरा किया जाएगा।
विधायक ने आगे कहा कि लंबे समय से सड़क की खस्ता हालत के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने लोगों की समस्या को देखते हुए इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। उस समय पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री ने सड़क मरम्मत का काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि सड़क पर जहां गहरे गड्ढे हैं वहां आरसीसी इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएंगी। सड़क की खस्ता हालत होने का मुख्य कारण ड्रेनेज है। जिसे देखते हुए सड़क पर जल निकासी की आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सड़क के पैचवर्क के बाद जल्द ही इस सड़क की रीकार्पेटिंग और चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर विभाग को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
गौरतलब है कि यह सड़क डेराबस्सी की एक महत्वपूर्ण सड़क है जो बरवाला के माध्यम से पंजाब को हरियाणा से जोड़ने का काम करती है। इस सड़क पर हमेशा भारी ट्रैफिक रहता है। सड़क की खस्ता हालत को लेकर उद्योगपति व इसके दोनों ओर स्थित कॉलोनियों के रहवासी कई बार विरोध कर चुके हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।