Friday, 28 August 2026
Breaking News
विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये
पंजाब Trending

पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन का पद के आवेदन की आखिरी तारीख़ 14 दिसंबर

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य सरकार की ओर से पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन का पद भरने के लिए आवेदन माँगे गए हैं।
पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग के प्रवक्ता द्वारा बताया गया है कि पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के पद के लिए बेदाग ईमानदारी, उच्च योग्यता और प्रशासनिक अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 14 दिसंबर 2022 है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली एक सर्च कमेटी का गठन किया गया है, जो प्राप्त आवेदनों में से नामों को शॉर्टलिस्ट करने के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी द्वारा विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता के विरुद्ध कोई सिविल, फ़ौजदारी, प्रशासनिक या कोई अन्य कार्यवाही लम्बित नहीं होनी चाहिए, उसके पास भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन काम करने का कम से कम 10 साल का अनुभव हो और आवेदनकर्ता की उम्र 01.01.2023 को 62 साल से कम होनी चाहिए।
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन, सचिव परसोनल, पंजाब सरकार (पीपी-3 शाखा), कमरा नंबर 14, 6वीं मंजिल, के कार्यालय पंजाब सिविल सचिवालय, सैक्टर 1 चंडीगढ़ में 14 दिसंबर 2022 तक भेज सकते हैं।