अबोहर, (दलीप): अबोहर कोर्ट काम्पलैक्स में बने फ्रंट ऑफिस में लिगल सर्विस अथारिटी के सैक्टरी न्यायाधीश अमनदीप सिंह ने लिगल सर्विस अथारिटी के एडवोकेट संग बैठक कर उन्हें गाइडलान्स दी।
बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप सिंह धारीवाल उर्फ बब्बू, भैया अजय गिल्होत्रा, अमृतपाल तिन्ना, देसराज कम्बोज, श्रवण कुमार, आनंद गुप्ता, निधि बेरी व फ्रंट ऑफिस के इंचार्ज नरेश कम्बोज इस मीटिंग में मौजूद थे। (MOREPIC1)
लिगल सर्विस अथारिटी द्वारा लोगों को फ्री एडवोकेट उपलबध करवाए जाते हैं, कोई भी व्यक्ति इंसाफ पाने के लिए वकील नहीं कर सकता वह अपना एक प्रार्थना पत्र लेकर अबोहर सब डिवीजन के न्यायाधीश अनीश गोयल को देकर अपना वकील हासिल कर सकता है, जो गरीब लोग, जिनकी पुलिस स्टेशन व अन्य दफ्तरों में सुनवाई नहीं होती तथा जो किसी प्रकार से कमजोर होते हैं, उनके लिए लिगल सर्विस अथारिटी द्वारा फ्री में वकील करवाने की सुविधा दी जाती है। जैसे कोई भी कैदी किसी केस में फस जाता है, उसके परिवार वाले उसके वकील के पैसे का इंतजाम नहीं कर सकते तो वह व्यक्ति प्रार्थना पत्र देकर लिगल सर्विस अथारिटी का लाभ ले सकते हैं।