Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा
पंजाब Trending

आप सरकार अबोहर के साथ कर रही है सौतेले व्यवहार: विधायक संदीप

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने आप सरकार पर अबोहर के साथ सौतेला व्यवहार करने के कथित आरोप लगाये हैं। संदीप जाखड़ ने कहा जब उन्होंनेे विधानसभा में अबोहर के बस स्टैंड व नेहरू स्टेडियम का मुद्दा उठाया था तब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि यह काम चार माह में पूरा हो जायेगा और इसका उद्घाटन संदीप जाखड़ से करवाया जायेगा।
विधायक जाखड़ ने कहा कि उद्घाटन तो दूर की बात, बस स्टैंड व नेहरू स्टेडियम को बीच में रोक कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत के चलते अबोहर अच्छे शहरों में गिना जाने लगा है लेकिन आप सरकार के कर्णधारों की लापरवाही से अबोहर फिर से कूड़े के ढेर पर दिखता नजर आ रहा है। विधायक ने कहा कि मैंने व मेरी टीम ने सफाई अभियान के तहत पेड़ पौधे लगाकर सफाई व्यवस्था में सुधार किया है। अब आप सरकार की जिम्मेवारी है कि इस व्यवस्था को बनाए रखे और अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करवाये।

0 Comments