Friday, 01 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब

घर में घुस कर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
सीतो चौकी पुलिस ने कपूर सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी सीतोगुन्नो के बयानों पर मुकदमा नं. 119, 21.11.2022 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 आईपीसी के तहत गुरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, सोनू पुत्र मनजीत सिंह, सेवा सिंह पुत्र रूलीया सिंह, काका सिंह का लडक़ा वासी हिम्मतपुरा व गुरप्रीत सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कपूर सिंह ने बताया कि वह और उसकी पत्नी चरणजीत कौर तथा बेटे जसविंद्र सिंह को उक्त लोगों ने उनके घर में घुस कर हमला करके घायल कर दिया। जसविंद्र को फरीदकोट रैफर किया गया है। चौकी सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि फरीदकोट से डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा 307 की बढ़ौतरी की जा सकती है। मामले की जांच जारी है।