Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा
पंजाब Trending

सप्ताह में 8 किलो हेरोइन, 7.75 किलो अफ़ीम, 17 किलो गाँजा, 1.22 करोड़ रुपए की ड्रग मनी सहित 366 नशा तस्कर गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्गज़ एंड साईकोटरोपिक सबस्टैंस (एन.डी.पी.एस.) के अंतर्गत पिछले सप्ताह में 258 एफ. आई. आर. जिनमें 28 व्यापारिक हैं, के अधीन 366 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को साप्ताहिक प्रेस कान्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुये बताया कि पुलिस ने 8.44 किलो हेरोइन, 7.75 किलो अफ़ीम, 17.64 किलो गाँजा, 19 क्विंटल भुक्की और 59 किलो नशे की गोलियां/कैपसूल/ इंजेक्शन/ शीशियां भी बरामद की हैं। इसके इलावा उनके पास से 1.22 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान एन.डी.पी.एस. केसों में 15 और भगौड़े गिरफ़्तार किये जाने से गिरफ़्तारियों की कुल संख्या 444 तक पहुँच गई है क्योंकि 5 जुलाई, 2022 को पी.ओ./भगोड़ों को गिरफ़्तार करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई थी।
जि़क्रयोग्य है कि डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने सभी सीपीज़/ एसएसपीज़ को सख़्त हिदायतें दीं थीं कि वह हर मामले में, ख़ास तौर पर नशों की बरामदगी से जुड़ी पिछली और अगली कडिय़ों की बारीकी से जांच करें, चाहे उनके पास से थोड़ी मात्रा में ही नशे की बरामदगी हुई हो।
डीजीपी ने सभी सीपीज़/एसएसपीज़ को सख़्ती से हुक्म दिए हैं कि वह नशे की खऱीद-फऱोख़्त वाले सभी हॉटस्पॉटस की शिनाख़्त करें और अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पड़ते सभी चोटी के नशा तस्करों की भी पहचान की जाये। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत दी कि पकड़े गए सभी नशा तस्करों की जायदाद ज़ब्त की जाये जिससे उनके नाजायज पैसे को बरामद किया जा सके।

0 Comments