Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब

दड़ा सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, दो काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप कुमार)
फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना पुलिस पार्टी को मुखबिर ने सूचना दी कि राहुल कुमार पुत्र कैलाश चंद्र वासी ईदगाह बस्ती, विनय पुत्र राजू वासी संतनगरी व प्रिंस पुत्र रवि कुमार वासी संत नगरी भोले भाले लोगों से ठग्गी मारने व सट्टा लगाने का काम करते हैं। पुलिस ने ग्रीन मार्किट गेट नं. 1 पर छापा मारकर राहुल व विनय को काबू किया। उनसे 3220 रूपये की दड़ा सट्टा की पर्ची बरामद हुई जबकि तीसरा आरोपी प्रिंस मौके से फरार हो गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना पुलिस ने 420 व गेमलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया।