अबोहर, (दलीप कुमार) सर्दी के मौसम के मद्देनजर ज़िला प्रशासन द्वारा फाजिल्का और अबोहर में बने रैन बसेरों को बाहर से आए यात्रियों के ठहरने के लिए शुरू करवा दिया गया है। अबोहर के एसडीएम आकाश बांसल ने बताया कि फाजिल्का के शैल्टर होम में 40 बैड उपलब्ध हैं। यहां रहने की बढ़िया व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पीने के पानी, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे आदि की भी सुविधा मुहैया करवाई गई है।
उन्होंने बताया कि अबोहर के रेलवे स्टेशन के निकट रैन बसेरे की सुविधा है। जहां एक समय 50 लोग रात को ठहर सकते हैं और यहां बैड व कंबल आदि की भी सुविधा है। रैन बसेरे में बिजली-पानी, शौचाल्य आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। अबोहर के रैन बसेरे का इंचार्ज राकेश कुमार है, जिससे यात्री 9465365000 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश अनुसार सर्दी में किसी को बाहर नहीं सोना पड़ेगा। जिनके पास छत नहीं है या किसी काम के लिए अबोहर-फाजिल्का आए हैं तो वह इन शैल्टर होम में ठहर सकते हैं।
पंजाब
Trending
सर्दी के मौसम के मद्देनज़र फाजिल्का व अबोहर में यात्रियों के लिए रैन बसेरे का शुभारंभ
Read in:Hindi