पिंकी सैनी/ डेराबस्सी
अंबाला चंडीगढ़ मुख्य मार्ग स्थित लेहली टी प्वाइंट पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की बस से 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक व युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी दिनेश कुमार और युवती की पहचान झांसी निवासी के तौर पर की है
नाहर थाना के एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी लेहली टी प्वाइंट पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो इसी बीच जब अंबाला से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका गया तो उक्त युवक-युवती पुलिस को देखकर डर गए और मौके से भागने लगे तो पुलिस ने इन्हें रोककर तलाशी ली तो दोनों के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे यह हेरोइन दिल्ली से लाए थे। कुछ हेरोइन कुल्लू में देनी थी और कुछ अन्य जगह बेची जानी थी।