Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब

5 दिवसीय “उडारियां बाल मेला” का शेखपुर कलां में आगाज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 दिवसीय “उडारियां बाल मेला” का शुभारंभ गांव शेखपुर कलां से बड़े धूमधाम से हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी डेराबस्सी सुमन बाला ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाल मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों का विकास करना है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व अभिभावकों को बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए पौष्टिक आहार देने की सलाह दी और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सी.डी.पी.ओ ने मेले की शुरुआत के लिए कर्मचारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर बोलते हुए सर्किल सुपरवाइजर मुखपाल कौर ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए 16 नवंबर से 20 नवंबर तक आंगनबाडी केंद्रों में यह आयोजन किया जा रहा हैं। पर्यवेक्षक हरमिसरणप्रीत कौर ने कहा कि इस मेले का केंद्र बिंदु 6 वर्ष तक के बच्चे हैं जिनके समुचित विकास के लिए बच्चों के माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, ग्राम पंचायत सदस्य व अन्य सामाजिक इकाइयों को मिलकर काम करना होगा। ब्लॉक समन्वयक आशिमा ने आगे बताया कि पोषण मेले के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को खुश करने वाले विभिन्न व्यंजनों के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने कविता गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, गतका आदि में भाग लिया। बच्चों के अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर, टारगेट शूटिंग आदि खेलों की व्यवस्था की गई। मेले के अंत में सी.डी.पी.ओ सुमन बाला ने बच्चों को उपहार दिए।