Read in:Hindi
अबोहर, (दलीप)
पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव के दिशा निर्देशों पर कुछ डीएसपी की बदलियां की गई हैं जिसमें अबोहर के डीएसपी कैलाश चंद शर्मा को बदलकर डीएसपी हैडक्वाटर फाजिल्का नियुक्त किया है। उनकी जगह पर सुखविंद्र सिंह बराड़ को डीएसपी नियुक्त किया गया है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने कहा कि नशा तस्करों, लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें।