Read in:Hindi
अबोहर, (दलीप)
थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, हैडकांस्टेबल राम सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शराब मामले में अदालत से भगौड़ा हुआ आरोपी परमिंद्र सिंह उर्फ मंगू पुत्र महेंद्र सिंह वासी तूतवाला को काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने आरोपी परमिंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा नं. 47, 5.08.2018 को अवैध शराब का मामला दर्ज किया था।