Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

होटलों की किचन व सीवरेज का गंदा पानी गलियों में बहने से लोग परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
बलटना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में पड़ते भरत एनकलेव, प्रशांत एनकलेव, कलगीधर एनकलेव और वधावा नगर के लोग होटल प्रबंधको से बेहद परेशान हैं। क्योंकि होटलों द्वारा किचन व सीवरेज का गंदे पानी सोसाइटी कि सीवर लाइन में छोड़ दिया जाता है और होटलों के एयर कंडीशन सोसाइटी तरफ लगे हुए हैं जो गर्म हवा छोड़ते है, जिसकी शिकायत बार बार नगर काऊंसिल को जाती है और काऊंसिल के कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई करवा दी जाती है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के के कारण होटल प्रबंधक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे हैं।
वधावा नगर निवासी हरजिंदर सिंह, अश्वनी जागोता, वार्ड पार्षद शिवानी गोयल, राजिंदर कौर, सरोज रानी, मुकुल, आनंद रानी आदि ने बताया कि होटलों द्वारा मनमानी की जाती है, हम लोग कितनी बार उन्हें बोल चुके हैं लेकिन वह हमारी बात को अनसुना कर दुबारा वही गलती दोहराने लगते है। होटलों द्वारा किचन का वेस्ट हमारी सोसाइटी की सीवर लाइन में डाल दिया जाता है और सीवर लाइन बार बार चॉक हो जाती है। नगर काऊंसिल के अधिकारियों के दखल के बाद होटल मालिकों ने लोगों की आंखो में धूल झोंकने के लिए आपने खुद के मेन हॉल बनाए हुए है, लेकिन यह होल हमारी सीवर लाइन से जोड़ दिए हैं जो अक्सर ओवर फ्लो ही रहते हैं और सीवरेज का पानी हमारी गलियों में बहता रहता है। जिसकी शिकायत हम बार बार कर चुके हैं।
सोसाइटी की तरफ लगे एयर कंडीशन यूनिट छोड़ते हैं गर्म हवा, चिमनी का धुआं फैला रहा बीमारियां
स्थानीय लोगों की यह भी शिकायत है कि होटलों ने एयर कंडीशन के यूनिट हमारी सोसाइटी कि तरफ गली में लगाए हुए हैं। जो अक्सर गर्म व प्रदूषित हवा हमारी तरफ छोड़ते है। लोगों ने बताया कि होटलों द्वारा करीब 100 से 150 यूनिट उनकी सोसाइटी कि तरफ लगाए हुए हैं। यहीं बस नही होटलों द्वारा किचन कि चिमनी के पाइप भी उनकी सोसाइटी कि तरफ हो छोड़े हुए हैं। जो सारा धुआं उनके घरों में घुसता है और छत पर सुखाने के लिए डाले कपड़े भी काले हो जाते हैं। जिस कारण वह बेहद परेशान हो चुके हैं क्योंकि न तो होटल मालिक उनकी सुनवाई करते हैं और न ही काऊंसिल अधिकारी उनकी मदद कर रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है कि यदि काऊंसिल अधिकारी इन होटलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करें तो उनकी समस्या हल हो सकती है।

एयर कंडीशन यूनिट और चिमनी उन्होंने अपनी दीवार पर लगाए हैं तो हम इस में कुछ नही कर सकते। यदि सीवर व किचन का पानी का अवैध कनेक्शन किया हुआ है तो कार्रवाई जरूर होगी
— रवनीत सिंह, ईओ नगर काऊंसिल जीरकपुर