Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब

4 जुआरियों पर मामला दर्ज, 3 काबू किए, जमानत पर रिहा

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नगर थाना पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि सुंदर नगरी गली नं. 3 में एक घर में बैठकर जुआ खेलते हैं। लाखों रूपये का जुआ खेला जाता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां पर दीपक कुमार पुत्र हरीकृष्ण वासी इंदिरा गली नं.2, अशोक कुमार पुत्र खुशहाल चंद नानक नगरी अबोहर, संजू पुत्र वैजनाथ वासी गली नं. 6, नई आबादी अबोहर को मौके से काबू किया जबकि एक आरोपी डिप्टी बजाज पुत्र चिमन लाल मौके से फरार हो गया। आरोपियों से 46 हजार 550 रूपये व मोबाईल बरामद किये गये। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया। मामले की जांच जारी है।