Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

बहावलवासी हत्याकांड में मृतक के ससुर को काबू किया, पुलिस रिमांड पर

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, नगर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बरजिंद्र सिंह, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने बहाववलवासी हत्याकांड में शामिल मृतक मक्खन सिंह के ससुर बलदेव सिंह उर्फ जंटी पुत्र करतार सिंह वासी 9एच सागरपुर, जिला गंगानगर को काबू किया है। इस मामले में मृतक की पत्नी सुरजीत कौर व उसका बेटा पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि मेरा पिता बलदेव सिंह भी उस दिन घर पर और वह भी हत्या में शामिल था।
गौरतलब है कि मृतक की बेटी मनजीत कौर के बयानों के आधार पर उसके पिता मक्खन सिंह की हत्या के आरोप में मुकदमा नं. 84, 11.11.2022 भांदस की धारा 302, 201, 34आईपीसी के तहत उसकी माता सुरजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह मामला दर्ज काबू किया था। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। मामले की जांच जारी है।