Friday, 26 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
हिमाचल Trending

संजय रतन ने मतदाताओं का आभार जताया

Read in:Hindi

विजयेन्दर शर्मा /ज्वालामुखी

कांग्रेस नेता संजय रतन ने चुनावों में भारी मतदान करने के लिए इलाके के मतदाताओं का आभार जताया है। व कहा कि लोगों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस पार्टी की ही होगी। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में खुलकर लोगों ने मतदान किया है।और आ रहे रुझानों से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी को ही जीत मिलेगी।

(MOREPIC1)   कांग्रेस प्रत्याशी संजय रतन ने चुनाव में डटकर मेहनत करने और अपनी पूरी ताकत इस चुनावी रण में झोंकने के लिए कार्यकर्ताओं के जज्बे की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने लोकतंत्र के इस यज्ञ में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने और बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की जनता का भी आभार व्यक्त किया। व कहा कि विरोधी दल द्वारा कई तरह के हथकंडे अपनाए जाने और रात के अंधेरे में धनबल का सहारा लेने के बावजूद ज्वालामुखी की जनता टस से मस नहीं हुई।

ज्वालामुखी में विपक्षी दल द्वारा स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने के बावजूद यहां की जनता भ्रमित नहीं हुई है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपने जोश उत्साह और जज्बे में कोई कमी नहीं आने दी। संजय रतन ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और ज्वालामुखी की जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।