Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब

जरुरतमंद एवं निर्धनों को मिल रहा है मुफ्त आप्रेशन कैम्प का लाभ

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) अबोहर ईलाके में वर्षो से लोक सेवार्थ, धर्मार्थ,पुण्यार्थ प्रकल्पों में कार्यरत श्री सत्य साईं सेवा समीती के 24वें निशुल्क सर्जीकल आप्रेशन कैंप का समापन 23 नवंबर को श्री सत्य साईं बाबा जी के जन्मदिवस पर होगा, स्थानीय साईं विहार स्थित साईं मंदिर ट्रस्ट के प्रांगण में इस अवसर पर आयोजित समारोह में सत्य साईं सेवा समीती द्वारा मुफ्त आप्रेशन कैंम्प में सेवाएं दे रहे डाक्टरों सहीत सहयोगी टीम को भी सम्मानित किया जाएगा।
काबिलेजिक्र है कि जरूरतमंदों तथा निर्धन मरीजों हेतु हर साल लग रहे मुफ्त आप्रेशन कैम्प की तरह इस बार भी 10 नवंबर से 22 नवंबर तक का निशुल्क कैम्प स्थानीय कालेज रोड पर साईं हस्पताल एवं दूरबीन आप्रेशन केन्द्र (डा. विनोद पाल एवं डा.सरला सेठी द्वारा संचालित) संस्थान में ही चल रहा है जिसमें श्री सत्य साईं सेवा समीती के सहयोग से दवाओं व टैस्ट तथा मरीजों की तीनों वक्त खुराक सहित आप्रेशन भी सेवार्थ, धर्मार्थ, पुण्यार्थ बिल्कुल मुफ्त ही हैं। इस बार के कैम्प में 85 मरीजों के आप्रेशन किये जाने हैं। श्री सत्य साईं सेवा समीती सदस्यों द्वारा अपने आपसी सहयोग से ही सरकारी हस्पताल में भी कई बर्षों से लगातार हर सुबह मरीजों को दूध और फ्रूट सेवा भी प्रशाद स्वरूप वितरित की जा रही है।