Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

एस.एच.ओ. रिश्वतखोरी केस में गिरफ़्तार

Read in:Hindi

फिऱोज़पुर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान थाना कुलगढ़ी, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात एस.एच.ओ रुपिन्दरपाल सिंह को रिश्वतखोरी केस में गिरफ़्तार कर लिया है।
यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह निवासी गाँव कासू बेग, जि़ला फिऱोज़पुर ने ब्यूरो को मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर उक्त थानेदार रुपिन्दरपाल सिंह के खि़लाफ़ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी पड़ताल के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस शिकायत और सबूतों की पड़ताल के दौरान पाया गया कि उक्त गाँव के निवासी मेजर सिंह और उसके बेटे के खि़लाफ़ थाना गुलगढ़ी में दर्ज एक मुकदमे की जाँच उक्त कर्मचारी एस.एच.ओ द्वारा की जा रही थी और उसने इस मुकदमे में उनकी मदद करने और पुलिस केस न दर्ज करने के बदले 80,000 रुपए की माँग की है, जबकि उक्त पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता से 70,000 रुपए रिश्वत के तौर पर पहले ही ले चुका है। जांच के दौरान यह दोष सही पाए जाने पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।