Monday, 09 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात
पंजाब Trending

शव घर में दफनाकर, लिखाई गुमशुदा की रिपोर्ट

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
डीएसपी विभोर शर्मा, सदर थाना के प्रभारी बरजिंद्र सिंह को सूचना मिली की कि गांव बहावलवासी में मक्खन सिंह पुत्र हरनेक सिंह को उसकी पत्नी व बेटे ने मौत के घाट उतार कर घर में ही दफना दिया है। मक्खन सिंह की बेटी मनजीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 84, 11.11. 2022 भांदस की धारा 302, 201, 34 आईपीसी के तहत उसकी माता सुखजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मनजीत कौर ने बताया कि उसकी मां सुरजीत कौर व भाई प्रदीप ने उसके पिता को 8.9.22 को झगड़ा होने पर चोटें मारी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद उसे घर में ही दफना दिया गया।  (MOREPIC1)

इसी बात को लेकर 18.10.22 को उसके पिता की गुमशुदा की रिपोर्ट सदर थाना अबोहर में उसकी माता ने दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में घर से उसके पिता का शव बरामद किया है। डीएसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी सुखजीत कौर पत्नी मक्खन सिंह, बेटा प्रदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

0 Comments