Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

डीएपी यूरिया के साथ किसानों को जबरन अन्य सामान देने वाले दुकानदारों की अब खैर नही

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
डीएपी यूरिया की शॉर्टेज के चलते किसानों की हालत का फायदा उठाकर उन्हें खाद के साथ सल्फर माइकोरिजा आदि सामान लेने पर मजबूर करने वाले पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर डीलर्स के खिलाफ पंजाब सरकार ने कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं।जिसके पश्चात पौधा सुरक्षा अधिकारी ब्लॉक अबोहर गुरमीत सिंह चीमा ने किसानों का शोषण करने वाले डीलर्स के खिलाफ शिकायत हेतु नंबर जारी किए हैं, जिस पर किसान ऐसा करने वाले डीलर्स की शिकायत कर सकते हैं। चीमा ने कहा कि किसानों को डीएपी यूरिया के साथ अन्य सामान लेने पर मजबूर करने वाले पेस्टीसाइड एवं फर्टिलाइजर डीलर्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चीमा ने पेस्टीसाइड एवं फर्टिलाइजर डीलर्स से अपने खाद स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर भी अपडेट रखने को कहा है, उन्होंने कहा कि विभाग कभी भी रजिस्टरों की चैकिंग कर सकता है। चीमा ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी किसान भाई पर डीएपी यूरिया के साथ कोई और सामान लेने हेतु दबाव बनाया जाता है तो वे उनके नंबर 9478715415 व एडीओ के नंबर 9592479636 पर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसानों की शिकायत पर तत्काल एक्शन होगा और जहां तक डीएपी की किल्लत की समस्या है तो वह जल्द दूर हो जाएगी।