अबोहर, (दलीप कुमार) एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह ने 92 किलो चूरा पोस्त मामले में आरोपी सुरजीत सिंह को पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उनकी निशानदेही पर पलविंद्र सिंह उर्फ पिंदा पुत्र सुखदेव सिंह वासी चक्क अरनीवाला, बग्गु सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी जवाहर झाड़वाला फाजिल्का को काबू किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा, एएसआई मिलखराज ने एक कैंटर पीबी05एएम 9877 में से तलाशी के दौरान 92 किलो चूरा पोस्त बरामद किया था व सुरजीत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह वासी वैरो मंगल जिला गुरदासपुर हालाबाद जलालाबाद को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड पर लिया था।
पंजाब
Trending
92 किलो पोस्त मामले में दो गिरफ्तार
Read in:Hindi