डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी के लॉर्ड महावीर सीनियर सेकंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के 2 स्टूडेंट्स पर इसी स्कूल के कुछ लड़कों ने बाहरी साथियों के साथ तलवारों से हमला कर दिया। स्कूल के बाहर इस्सापुर रेलवे फाटक के पास हुए इस हमले में दोनों स्टूडेंट्स बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 16 वर्षीय पीयूष कुमार और युवराज ने बताया कि वे दोनों स्कूल में इसी साल दाखिल हुए हैं। 11वीं के दूसरे सेक्शन में कुछ लड़कों से उनकी हफ्ता पहले कहासुनी हुई थी। जिसे स्कूल टीचर ने आपसी सुलह करा निपटा दिया था। इसके बाद एक दिन वही लड़का बाहरी लड़कों के साथ उन्हें घेरना चाहता था, लेकिन उसकी शिकायत करने पर स्कूल टीचर ने उसे रस्टीकेट कर दिया। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथियों के साथ हमला किया। सोमवार को स्कूल गए तो परागपुर, डेराबस्सी व महमदपुर से बाहरी लड़कों के साथ उसने छुट्टी के बाद उन्हें घेर लिया और तलवारों से हमला किया। उनके हाथों, बाजुओं व सिर में चोट आई है। एक की बाजू में फ्रैक्चर भी आया है। पीयूष व युवराज के परिजनों ने कहा कि वे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराएंगे। हमलवारों को नहीं रोका गया तो बच्चों की जान तक भी ले सकते हैं।
पंजाब
Trending
स्कूल से लौट रहे 11वीं के 2 छात्रों पर तलवारों से हमला
Read in:Hindi